फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम छीनकर खाते से निकाल लिए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय बाजार में चौराहे के पास स्थित इंडिया बैंक के एटीएम से सोमवार को रुपये निकालने आये युवक का एटीएम कार्ड तीन बदमाशों ने छीन लिया। इससे परेशान युवक अपना एटीएम कार्ड लाक कराने के लिए भागकर बैंक पहुंचा तब तक बदमाशों ने उसके खाते से तीन बार में 25 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सौरइयां गांव निवासी रूबी चौधरी पुत्री जोखई का स्थानीय यूबीआई शाखा में खाता है। सोमवार की दोपहर उसका भाई रवि चौधरी एटीएम कार्ड लेकर रुपये निकालने आया था। चौराहे के बगल में स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचा था कि वहां खड़े तीन युवकों ने जबरन उसका एटीएम कार्ड छीन लिया। इससे घबराया युवक एटीएम कार्ड को लाक कराने के लिए भागते हुए घर गया। इसके बाद अपनी बहन को लिवाकर बैंक शाखा पर पहुंचा। बैंक मैनेजर ने जब खाते की जांच की तो पता चला कि तीन बार में पचीस हजार रुपये एटीएम के जरिए निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें