फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम रोड से मंगलवार की देर शाम अपहृत ठेकेदार कोठवार निवासी नन्हकू यादव का दूसरे दिन बुधवार को भी कुछ पता नहीं चल सका। अलबत्ता पुलिस एनसीआर दर्ज कर छानबीन कर रही है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव निवासी ठेकेदार नन्हकू यादव की बाइक बुधवार की देर शाम को चौकिया धाम रोड पर स्थित फायर ब्रिगेड के पास लावारिश हाल में पाई गई थी। नन्हकू ने करीब आठ बजे अपने भतीजे चंद्रशेखर आजाद को फोन कर बताया था कि वह पैसे लेकर घर आ रहे हैं। उनके पीछे कुछ लोग लगे हैं। आजाद ने इसकी सूचना परिजनों को देते हुए भाई के बताए स्थान पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। फायर ब्रिगेड के पास उनकी बाइक लावारिश हालत में मिली। लापता ठेकेदार नन्हकू यादव के भतीजे चंद्रशेखर आजाद की तहरीर पर पुलिस एनसीआर दर्ज कर छानबीन में जुटी है। लेकिन ठेकेदार का पता अभी तक नही चल सका है। उधर परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। ठेकेदार के परिवार के लोग और रिश्तेदार भी बुधवार को पूरे दिन ठेकेदार की खोजबीन में हलकान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें