खुटहन। क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में सरकारी खर्चे से तालाब के किनारे और विद्यालय परिसर में लगाए गए सौ से अधिक पौधों को सोमवार की रात अराजक तत्वों ने उखाड़ दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। ग्राम प्रधान ने दो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। रुस्तमपुर गांव के प्रधान श्रीकृष्ण पांडेय का आरोप है कि लगभग तीन माह गांव के तालाब और विद्यालय परिसर में पांच सौ पौधे लगवाये गये थे। सभी पौधे जड़ जमा चुके थे। उनमें नयी कोपलें और पत्तियां भी आना शुरू हो गईं। रात मे गांव के ही दो अराजक तत्वों ने सौ से अधिक पौधे उखाड़ कर फेंक दिए।