फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में साइकल सवार की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में तीन जगहों पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बलुआ गांव निवासी राजकुमार (16) शनिवार को धनियामऊ बाजार गया था। देर शाम साइकिल से घर लौटते समय अपनेे गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को ग्रामीणोें ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बनपुरवा गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल का आधा हिस्सा टूटकर कार के ऊपर गिर पड़ा। जब तक पुलिस पहुंची तब तक दोनों किसी वाहन से निजी अस्पताल चले गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि घायलों का नाम पता नहीं चल पाया था। इसी तरह शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास बाइक से गिरकर दो लोग घायल हो गए। सरपतहा थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी सत्यम (18) और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी शिवम (16) बाइक से कहीं जा रहे थे। दोपहर में बड़ौना गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक समेत दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राजकीय चिकित्सालय से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें