फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर शराब की दूकान में की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 22 हजार नकद, दो पेटी शराब और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद सेल्समैन को दुकान में बंद कर बदमाश फरार हो गए। सेल्समैन से थाने में पूछताछ करने के साथ पुलिस छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। खेतासराय निवासी सतीश कुमार की नगर के कासिमपुर मोहल्ले में अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसमें मुस्तफाबाद निवासी कामता प्रसाद सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। सेल्समैन के अनुसार शनिवार की रात 9:30 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। वह दुकान से महज सौ मीटर आगे पहुंचा था कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। सेल्समैन कामता प्रसाद का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी बाइक की चाबी, मोबाइल फोन और जेब से दो हजार रुपए छीन लिया। फिर उसे गोली मारने की धमकी देते हुए दुकान ले गए और कैश बाक्स में रखे 20 हजार रुपए और दो पेटी शराब लूट ली। इसके बाद सेल्समैन को दुकान में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सेल्समैन ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने शटर खोला। सेल्समैन ने दुकान मालिक और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सेल्समैन की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, एसओ जगदीश कुशवाहा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। लुटेरों ने जब सेल्समैन को रास्ते में पकड़ा तब उसे शोर मचाना चाहिए था। इसलिए उसे थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें