फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने खाते से उड़ाए 37 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक अमरबहादुर सिंह के बैंक खाते से जालसाजों ने 37 हजार रुपये उड़ा दिए। बुधवार को दोपहर खाते से एक बार 20 हजार और एक बार 17 हजार रुपये निकलने का मैसेज उनके मोबाइल फोन पर आया तो वह भागकर एसबीआई की स्थानीय शाखा पहुंचे। बैंक शाखा प्रबंधक ने जांच की तो पता चला कि उनके खाते से आसनसोल द्वितीय ब्रांच से पैसा निकाला गया है। जबकि अमर बहादुर का एटीएम कार्ड उनके पास में ही मौजूद है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें