फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी/शाहगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि शाहगंज में चिरैयामोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। बरसठी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सरोज चौहान का 15 वर्षीय बेटा शुभम चौहान अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर से करा रहा था। जुताई के समय शुभम ट्रैक्टर पर बैठा था। वह चलतेे ट्रैक्टर से उतरने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान उसका शर्ट ट्रैक्टर में फंस गया जिससे उसका एक पैर रोटावेटर के अंदर चला गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए भदोही अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर शाहगंज कस्बे के फैजाबाद मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चंद्रजीत (35) पुत्र हरि गोविंद उनके पुत्र गौरव (9) व पड़ोसी रामधनी (20) पुत्र अभई गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें