फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो इनामियों को किया गिरफ्तार ..

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के दो इनामियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। दोनों को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया गया है।
शुक्रवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों बदमाश भादी-चुंगी तिराहे पर मौजूद हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में शाहगंज कस्बे के चूड़ी मोहल्ला निवासी अंकित सोनी पर कोतवाली में पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं डफलटोला मोहल्ला निवासी महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पर दो मामले दर्ज हैं। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाल जयप्रकाश सिंह, एसआई चंदन राय, कांस्टेबल जितेन्द्र पाण्डेय, संदीप सिंह, अनिल कुमार, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें