मछलीशहर। नगर पंचायत द्वारा सोमवार को पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान चार दुकानों से 455 ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई। उनसे 6000 रुपया जुर्माना वसूला। पुरानीबाजार में शमसाद के यहां से 70 ग्राम पॉलीथिन बरामद होने पर एक रुपया जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार मो. इस्तियाक के यहां से 85 ग्राम पन्नी, मो. आरिफ के यहां 150 ग्राम पन्नी, और सोनू के यहां से150 ग्राम पन्नी बरामद की गई। उनसे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। छापेमारी के दौरान अधिशासी अधिकारी धीरज कुमार सिंह सहित मुश्ताक अहमद, मनोज चौरसिया व कोतवाल मौके पर मौजूद रहे।