फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बेटे पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार 18-58-54

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव में 19 नवंबर की रात घर में सो रहे मां और बेटे पर चाकू से हुए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बीते 14 नवंबर को बाल संरचना संस्थान, लालापुर में वार्षिकोत्सव के के दौरान लालापुर और रुधौली गांव के बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात पर रुधौली बाजार स्थित मुन्नीलाल के आवास के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था। पीडित का आरोप है कि उसी घटना को लेकर दूसरे पक्ष ने मखदुमपुर पैटाला थाना खुटहन से बदमाशों को बुलाकर 19 नवंबर की रात मुन्नीलाल के घर पर हमला बोल दिया। चाकू से वार कर सचिन यादव और उनकी मां भानुमती को घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अनिल कुमार यादव की तहरीर पर तीन नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को लालापुर निवासी दो भाइयों अज्जू और अरबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही खुटहन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर, उसरौली, भेला पूराअसालत खां समेत कई गांवों में पुलिस ने छापेमारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें