फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाकर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंबई से कमाकर घर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने अपने लूट लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोवर्धनपुर निवासी नंदन दूबे (30) मुम्बई के एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार शाम को पांच बजे वह कामायनी एक्सप्रेस से फूलपुर प्रयागराज स्टेशन पर उतरा। स्टेशन के बाहर आया तो एक बोलेरो पर चालक सहित चार लोग पहले से बैठे थे। नंदन दूबे से बोलेरो चालक ने पूछा कहां जाना है तो उसने बताया कि मुंगराबादशाहपुर इतना सुनकर चालक ने कहा हम लोग भी उधर ही चल रहे हैं। नंदन बोलेरो सवार जहरखुरानों के झांसे में आ गया और गाड़ी मे बैठ गया। जहरखुरानों ने रास्ते मे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और नगदी समेत लाखों का सामान लूट लिया। जब देर शाम वह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिंता हुई। पुलिस को भी सूचना दी गई। देर रात में नंदन दूबे फूलपुर के मैलहन गांव मे सड़क के किनारे बेहोशी हालत मे मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल मे भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें