फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्टसर्किट से लगी आग, छह रिहायशी छप्पर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के मजीठी गांव में रविवार की शाम शार्टसर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के छह रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी की इस घटना में लाखों की क्षति हुई है। मजीठी गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज के पास आवास के नाम पर छप्पर के अलावा कोई मकान नहीं है। रविवार की शाम करीब आठ बजे परिवार के लोग खाना खा रहे थे तभी ऊपर से गुजरे बिजली के तार में शार्टसर्किट होने से चिंगारी निकली जिससे छप्पर में आग लग गई । जबतक लोग आग बुझा पाते तबतक एक एक कर के उनका छह रिहायशी छप्पर और उसमें रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न, चारपाई, मोबाइल फोन, टीवी, पंखा समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। धर्मेंद्र के पार आवास के नाम पर दूसरा कोई भी मकान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें