फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से इलाके में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास 16 स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके पास से एक बाइक भी बरामद की है। बाइक का कागजात नहीं दिखाने पर उसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर में खेतासराय रेलवे स्टेशन के पास से दबोचे गए मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों में से खुटहन थाना क्षेत्र के गभिरन गांव निवासी विंदेश उर्फ बड़कऊ के पास से अलग अलग कंपनी के कुल पांच फोन, गभिरन निवासी मनीष मौर्य के पास से चार, रानीमऊ निवासी सौरव बेनबंशी के पास चार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी निवासी विशाल सिंह के पास से अलग अलग कंपनी के कुल तीन स्मार्ट फोन समेत 16 फोन बरामद हुए। थानाध्यक्ष खेतासराय जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मोबाइल चोर गिरोह के सभी सदस्य भीड़ वाले इलाकों में सक्रिय रहकर मौका पाते ही लोगों की जेब से स्मार्ट फोन उड़ा देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, उपनिरीक्षक संतोष शुक्ला, कांस्टेबल रिजवान अहमद, विरेन्द्र यादव, सर्विलांस प्रभारी अगमदास, स्वाट टीम प्रभारी अजीत सिंह, प्रदीप कुमार यादव, क्राइम ब्रांच के सुशील सिंह, अजय जयसवाल, अमर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें