फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी किशोरी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में बीते दिनों एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा था। मंगलवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। बड़ौरा गांव निवासी में छात्रा रानी गुप्ता (16) बीते सोमवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के बाद घर पहुंची थी। परिवार के लोग भोजन कराने के बाद उपर मंजिल पर अपने कमरे में सोने चले गए। किसी काम से पिता ने उसे कई बार आवाज लगाई। लेकिन उधर से जवाब न आने पर वह ऊपर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि रानी गंभीर रूप से झुलस कर फर्श पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए थे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौके पर पहुंचे पास-पड़ोस के लोग सांत्वना देने में जुट गए। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें