महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मितावां गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों तरफ से 18 लोग घायल हो गए। तहरीर पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मितांवा निवासी विनोद यादव व सुग्रीव यादव के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार की शाम दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्ष से विजय यादव, प्रदीप, संदीप, रोहित, मोहित, राजेन्द्र, बीरेंद्र, विकास, उदयराज, रामचंद्र, रामबली, रंगी लाल, सचिन, सुग्रीव, मनीराम, लालेराम, रामअजोर, नन्हे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक दूसरे की तहरीर पर पुलिस ने 20 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।