फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से जेवरात समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव में शनिवार की रात दो घरों से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। बरौत गांव निवासी राम प्रसाद तिवारी व शिव पूजन तिवारी के मकान एक दूसरे से सटे हुए हैं। दोनों परिवारों के मुखिया शनिवार को कहीं बाहर गए थे। घर में सिर्फ महिलाएं व बच्चे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में पहुंच गए। राम प्रसाद के घर से पंद्रह सौ नकदी समेत करीब 45 हजार के जेवर तथा शिव पूजन के घर से पैंतीस सौ नकदी सहित तकरीबन 50 हजार के जेवर कपड़े उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें