जौनपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को श्रद्घासुमन अर्पित करते हुए श्रद्घांजलि दी गई। इसके पूर्व शहीदों को सलामी दी गई। एसपी दिनेश पाल सिंह ने कहा कि अपने देश की रक्षा और कर्तव्य पालन के लिए जिन शहीदों के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उन्हें भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पुलिसकर्मियों के परिवार को मिलने वाली सहायता, शहीदों को मिलने वाली सहायता, उनके मेडिकल क्लेम, पेंशन के बारे में बताते हुए भत्ता और प्रमोशन पर भी चर्चा किया। स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन को सजाया गया था। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. अनिल कुमार पांडेय, ग्रामीण संजय राय, सीओ मड़ियाहूं रामभुवन यादव, सीओ सिटी नृपेंद्र, सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव, सीओ बदलापुर सौम्या पांडेय आदि मौजूद रहे।