फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर समेत दो की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। चंदवक में किशोर गोमती नदी में डूब गया जबकि बरसठी में युवक निगोह के पास तालाब में डूब गया।
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छोनापुर गांव निवासी मनीष राजभर (16) पुत्र वीरेंद्र प्रतिमा विसर्जन के लिए चंदवक स्थित गोमती नदी के तटपर बने कुंड पर गया था। प्रतिमा विसर्जन के बाद वह गांव के राहुल, सुरेंद्र, रानू, अजय आदि के साथ गोमती नदी में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय मनीष समेत उसके चारों साथी डूबने लगे। साथ में रिश्तेदारी में आए गाजीपुर के बहदिया निवासी सूबेदार राजभर व छोंनापुर निवासी राजू ने साहस दिखाते हुए सुरेंद्र, राहुल अजय और रानू को बचा लिया लेकिन मनीष डूब गया। किशोर के नदी में डूबने की खबर पर भीड़ लग गई। स्थानीय गोता खोर राजबली के साथ दर्जन भर गोताखोर के मदद से शव की तलाश की गई। तीन घंटे बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार निगोह बाजार के लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए गहली गांव में स्थित तालाब पर गये थे। जहां विसर्जन के दौरान रमेश (35) की गहरे पानी मे चले जाने से डूब कर मौत हो गयी। काफी खोजने के बाद उसका शव पानी से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें