खेतासराय। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब्बोपुर गांव में 24 घंटे के भीतर दोबारा आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई थी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सोमवार को सुबह गांव में दीदारगंज खेतासराय मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने प्रतिमा तोडने वालों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया था। सोमवार की रात में पुलिस ने मूत्र्ति तोडने के आरोप में राम सूरत बिंद और ओम प्रकाश को धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में धारा 295 के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।