जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के द्रोपदी हास्टल में गुरुवार को छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि मेस में मानक के हिसाब से न तो नाश्ता दिया जा रहा है और न ही खाना के मानक को पूरा किया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता को लेकर भी मेस संचालक और छात्राओं के बीच विवाद हुआ। छात्राओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने मेस का खर्च बढ़ा दिया ऊपर से खाने और नाश्ता की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्राक्टोरियल बोर्ड इस तरह की घटना से इनकार किया।