फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिब्यांग मां बेटे को शाखा प्रबंधक ने बैंक से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर सवाई निवासी दिव्यांग गंगा प्रसाद यादव ने काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सराय बीका के शाखा प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गंगा प्रसाद यादव ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि 29 सितंबर को मैं और मेरी दिव्यांग मां दुलारी देवी काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक सराय बीका गए थे। मैं अपनी मां को लेकर बैंक में पंहुचा और शाखा प्रबंधक से अपने खाते में आधार लिंक एवं दिव्यांग पेंशन के बारे में पूछा। इतने में शाखा प्रबंधक मेरे ऊपर विफर पड़े और अभद्रता की। मां के साथ बैंक से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और पुलिस अधीक्षक से की है। शाखा प्रबंधक जनार्दन सिंह ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें