फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने ढहा दी मंदिर की बाउंड्री, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मखदूमपुर बासगांव में स्थित शिव मंदिर की बाउंड्रीवाल सोमवार की रात अराजक तत्वों ने ढहा दिया। बाउंड्री ढहाने वाले आरोपियों का दूसरे संप्रदाय ताल्लुक होने के चलते गांव में तनाव जैसी स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। सूचना पर बजरंगदल के जिला मिलन प्रमुख अनुपम पंडित समेत संगठन के कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने गांव के लोगों के साथ पंचायत कर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें