फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तोड़ा शिलापट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । कस्बे के घनश्यामपुर रोड पर दो अक्टूबर को हुए सीवर लाइन योजना के शिलान्यास का शिलापट्ट शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। जिसकी खबर लगते ही भाजपाई आक्रोशित हो उठे तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

यहां नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सीवर पाइप लाइन का शिलान्यास चार दिन पूर्व किया था। सुबह शिलापट्ट तोड़े जाने की जानकारी जब भाजपा कार्यकर्ताओं को हुयी तो लोग आक्रोशित हो उठे। भाजपा कार्यालय प्रभारी सुरेश चौहान ने बताया कि राज्यमंत्री व विधायक के नाम से लगे शिलापट्ट को तोड़े जाने की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है।

सुजानगंज। प्रधानाचार्य पर छात्रों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग और गाली देने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने गेट के बाहर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

श्री स्वामी कृष्णानंद इण्टर कालेज बेलवार में शनिवार को छात्रों ने कॉलेज के गेट के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य विनय कुमार पांडेय कक्षा में छात्राओं के सामने ही छात्रों को गाली देकर बुलाते हैं तथा अभद्र भाषा का व्यवहार करते है। छात्र एवं छात्राओं के सामने ही अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया जाता है जो प्रधानाचार्य पद के लिए शोभनीय नहीं है। छात्र सड़क पर नारेबाजी करने लगे। हंगामा देख किसी ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। प्रधानाचार्य विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ छात्र मोबाइल से छात्राओं की रिकार्डिंग करते है। तथा बिना ड्रेश के ही विद्यालय आते है। ऐसे छात्रों को जो बिना ड्रेश के विद्यालय आये थे उनको बाहर कर दिया गया। इसी बात को लेकर झूठा आरोप लगाते हुए छात्र हल्ला मचा रहे थे।

डोभी। चंदवक चौराहे के पास शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से केराकत कोतवाली क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी 55वर्षीय सतिराम विश्वकर्मा घायल हो गए। पुलिस की मदद उन्हें सीएचसी डोभी पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया।

मुफ़्तीगंज। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी के पास शुक्रवार को दोपहर में नहाते समय डूबे युवक अभिषेक निवासी पेसारा का शनिवार को पसेवा घाट के पास से शव बरामद हुआ। वाराणसी से आए गोताखोरों ने शव को शाम करीब चार बजे बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पेसारा गांव निवासी अभिषेक अपने चार साथियों के साथ नदी में नहाने गया था। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें