किराना की दूकान से पांच हजार चोरी
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव मे स्थित कौशिल्या देवी की किराना की दूकान का शटर खोलकर गुरुवार की रात चोरों ने पांच हजार नकदी पार कर दिया। चोर दूकान में घुसे थे और नकदी को थैले में निकाल कर भर चुके थे। तभी बाहर सो रही कौशिल्या देवी की नींद खुल गई। उसने शोर मचाया तो चोर भाग गए। सुबह पीड़ित की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है।