फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रेन में छूटा बैग यात्री को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। आरपीएफ की सक्रियता से ट्रेन में छूटे एक व्यक्ति का बैग सुरक्षित यात्री को लौटा दिया। बुधवार को यात्री की लगभग दो लाख का चेक व कीमती सामान यात्रा के दौरान ट्रेन में छूट गया। जिसकी सूचना पर आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ को दी गयी। जिसपर शाहगंज आरपीएफ जवान तत्काल सक्रिय होकर बैग को ट्रेन से बरामद भुक्तभोगी को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार को आरपीएफ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ को सूचना मिली की गाड़ी संख्या 14236 डाउन बरेली वाराणसी एक्सप्रेस में एक यात्री जिसका नाम सफी अबू मोहम्मद जिसका टिकट पीएनआर नंबर 2352 371042 सफर कर रहा था। काले रंग का बैग तथा उसके अंदर रखा सामान एक लैपटाप, नौ लाख 50 हजार का व एक लाख का चेक, दो मोबाइल कवर, मोबाइल चार्जर, लैपटाप चार्जर रखा है। जिसकी सूचना पाकर शाहगंज आरपीएफ थाने के ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल महेंद्र प्रसाद यादव गाड़ी को शाहगंज स्टेशन पर सुबह प्लेटफार्म न तीन पर पहुंचने पर ट्रेन को अटेंड किया। उक्त कोच एक काले रंग का बैग साथ मिला। जिसे आरपीएफ कार्यालय शाहगंज को सौंप दिया। याजत्री सफी अबू मोहम्मद गणपति कट्टे होरानाडु रोड मुंडी गिरे तालुक पुलिस स्टेशन कलसा जिला चिकमंगलूर (कर्नाटका)का था। बैग मालिक ने अपने पहचान आधार कार्ड के साथ कार्यालय उपस्थित हो बताया। वह बाराबंकी से अकबरपुर जा रहे थे। यात्री द्वारा बताए गए तथ्यों के अनुसार बैग में रखा सामान सही पाया गया। बैग को उसे सुपुर्द किया गया।

बरईपार। मछली शहर कोतवाली के तरहरिया कान्हापुर गांव में आज सुबह एक नवजात का शव मिला। जो कि एक बगीचे के बगल में मिट्टी से ढका हुआ था। उसका पैर दिख रहा था। गांव के लड़के जब उधर शौच को गए तो देखने के बाद हल्ला मचाया। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखने से महसूस हो रहा था कि बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ होगा। इसके बाद इस घटना की चर्चा चारों तरफ हो रही है हर आदमी इसकी निंदा कर रहा है। गांव वालों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें