फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में चल रही शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में बंद पड़ी एक राइस मिल में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए मौके से पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत 36 लाख बताई गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर जलालपुर तथा जफराबाद की पुलिस ने रेहटी गांव में बंद पड़ी राइस मिल पर छापा मारा। देर रात तक चली इस कार्रवाई में पता चला कि राइस मिल के अंदर शराब बनाने का कारखाना चल रहा था। मौके से 15 सौ पेटी शराब, पांच ड्रम एल्कोहल,नौसादर, यूरिया,रैपर आदि बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक बनकर तैयार शराब की कीमत करीब 36 लाख रुपये है। मंगलवार को जफराबाद थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह व पर्व कुमार सिंह ने बताया कि उक्त फैक्ट्री को चलाने वाला एक अपराधी जिलेदार यादव पुत्र सुखराज उर्फ करीमन निवासी रेहटी जलालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा इसके साथी चिंटू उर्फ मोटू निवासी रेहटी जलालपुर, अभय निवासी मीरानपुर थाना अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह फैक्ट्री संतोष सिंह की राइस मिल थी अभय ने इस बंद फैक्ट्री को चलाने के लिए किराए पर लिया था। उक्त फैक्ट्री में अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली जैसे शराब का होलोग्राम तथा रैपर तैयार कर उसी तरह की नकली शराब तैयार कर सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें