फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठियों के चिढ़ाने से तंग आकर भाग गई थी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ़्तीगंज। केराकत कोतवाली पुलिस ने जिस किशोरी के अपहरण के मामले में केस दर्ज किया था, उसे इसी क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया गया। किशोरी का कहना है कि उसकी उम्र 16 वर्ष है और परिवार के लोगों ने उसका कक्षा एक में दाखिला करा दिया। वह छोटे बच्चों के बीच में बैठकर पढ़ती थी तो बच्चे उसे चिढ़ाते थे। इसी से तंग आकर वह घर से निकल गई थी। योजना के तहत घर से अपने कपड़े बैग में रख लिए थे। रास्ते में एक बाजरे के खेत में स्कूल ड्रेस को बदल लिया और बैग व ड्रेस वहीं छोड़कर निकल गई। वह मुफ्तीगंज रेलवे स्टेशन पहुंची जहां पसेंजर ट्रेन पर सवार होकर पतरही पहुंच गई। वहीं पर पचेवरा गांव की एक महिला उसे अपने साथ लिवाकर गांव पहुंच गई। इसी गांव में लड़की के गांव का युवक अपने ननिहाल आया था। उसने लड़की को देखकर सूचना परिजनों को दी। परिजन पुलिस के साथ शनिवार को पचेवरा गांव पहुंचे जहां से लड़की को लिवाकर घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें