फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत त्र्े चककर में मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जफराबाद। नाथुपुर चौराहे के पास मंगलवार को भूत-प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। जफराबाद थाना क्षेत्र के कुंडवा निवासी दयाशंकर राजभर की बहू ऊषा को शादी के सात वर्ष बाद भी संतान पैदा नहीं हुई। परिवार के लोग मंड़ियाहूं के पास किसी ओझा के यहां पिछले छह माह से झाड़फूंक करा रहे थे। झाड़फूंक के दौरान ओझा ने दयाशंकर से कहा कि उसकी बहन ने बहू पर भूत प्रेत कराया है। अगर वह भी आ जाये तो भूतप्रेत का साया वापस चला जायेगा। मंगलवार को दयाशंकर ने बहन,बहनोई तथा अन्य लोगो के साथ ओझा के पास गया। वहां पर झाड़फूंक के बाद सभी घर आ रहे थे। रास्ते मे बहन की तबीयत कुछ खराब होने पर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट हो गई। मारपीट में दयाशंकर की पत्नी, बेटी तथा छह अू्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की मानें तो जिस महिला की तबियत खराब होने पर मरपीट हुई उसे चार पहिया वाहन में बैठने के चलते उल्टी हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनो पक्षों समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें