फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने उड़ाया महिला का मंगल सूत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़ियां। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेउड़िया गांव में गहने साफ करने के नाम पर बाइक सवार जालसाज महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मेउड़िया गांव निवासी काशीनाथ दुबे की पत्नी मीरा देवी मंगलवार को घर पर अकेले थीं। वह दरवाजे पर बैठीं थीं, तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे और खुद को गहने साफ करने वाला बताया। महिला ने पहले उन्हें पायल दिया तो साफ कर के दे दिया। महिला का पायल चमक गया तो उसने मंगलसूत्र भी साफ करने को कहा। जालसाजों ने मंगल सूत्र हाथ में लिया और महिला को गर्म पानी लाने को कहा। मीरा देवी पानी गर्म करने के लिए घर में गईं तभी मौका पाकर जालसाज बाइक से फरार हो गए। महिला घर से बाहर निकल कर आई तो बाइक सवारों को भागता देख शोर मचाया। गांव के लोगों ने पीछा किया लेकिन जालसाज नहीं मिले। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें