सिकरारा। क्षेत्र के हसनपुर गांव में रविवार की रात विषधर के काटने से एक महिला की मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय समहुती पर शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थी। उनके निधन से क्षेत्र के शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। गांव निवासी स्व. शिव पूजन प्रजापति की पत्नी गीता देवी (39) रोज की तरह रविवार की रात भी खाना- पीना खाकर मकान के छत पर सोई थी। रात लगभग 11 बजे वह किसी कार्य वश छत से उतरकर मकान के बाहर खाली पड़े खेत में गई थीष इसी दौरान किसी विषधर न काट लिया। जानकारी होने पर परिजन शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका गीता देवी के ससुर ओम प्रकाश ने थाने पर तहरीर दिया तो पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव, एबीआरसी सुशील उपाध्यक्ष न समहुती पहुंचर शोक जताया।