फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर से सटे कौड़िया गांव निवासी तहसील के अधिवक्ता राजदेव यादव के घर में शुक्रवार को दिन में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजदेव यादव तहसील में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को स्थानीय रोडवेज के पास उनकी मोटर पार्ट्स की दुकान का उद्घाटन था। परिवार के सभी पुरुष दुकान पर थे। घर पर महिलाएं थीं। दोपहर करीब दो बजे एक युवक उनके घर के एक कमरे में घुस गया। युवक को घर में घुसते महिला ने देख लिया। उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर शोर मचाया। गांव के लोग जुटे तो युवक को पकड़कर पिटाई की। फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें