फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे मे नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवक से आठ लाख रूपये ठग लेने के मामलम में पीड़ित की तहरीर पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पवारा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पहले सरायबीका बाजार में क्षेत्र के रज्जूपुर निवासी त्रिलोकीनाथ ,रामबरन गौतम ,शोभनाथ गौतम दीनानाथ, धर्मराज पांचों व्यक्तियों से मुलाक़ात हुई। इन सभी ने रेलवे में चपरासी की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।इन पांचों व्यक्तियों ने बताया की आठ लाख रुपये लगेंगे।अनिल कुमार ने नौकरी की लालच में इन सभी के खाते में दो-तीन किश्तों में आठ लाख रूपये जमा कर दिए। लेकिन नौकरी नहीं मिली और घर पर जाने पर सभी गायब रहते थे।तब युवक को अहसास हुआ की वह ठगी का शिकार हो गया है। पीड़ित ने रज्जूपुर गांव के पांचों युवकों के खिलाफ पंवारा थाने में तहरीर दी तथा पुलिस ने तहरीर के आधार पर इन पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें