खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में बीती रात पुलिस ने छापा मारकर 17 पशुओं को बरामद किए। आरोप है कि यहां प्रतिबंधित मवेशियों को कुर्बानी के लिए रखा गया था। ऐसा करने वालों ने सौहाद बिगाड़ने की कोशिश की जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। मंगलवार की शाम किसी ने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचना दी कि गांव के बाहर कई गोवंश को बांध कर रखा गया है। बुधवार को सुबह उनकी कुर्बानी दी जाएगी । थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने गांव में छापा मारा। मौके पर 13 गाय व 4 बछड़े बरामद किये गए । एक आरोपी को गिरिफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपियों शाहिद, शमीम, अरोसी, जसीम, हसीम, युसूफ निवासी सोंगर और मुन्ना निवासी भदैठी थाना सरायख्वाजा के खिलाफ नामजद मुकदमा पशुवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा व सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव भी गावं में पहुंच गए।