फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने थाने का किया घेराव...

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सफाईकर्मी राधेश्याम की पिटाई के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने सोमवार को थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। सफाईकर्मियों ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सफाईकर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालमणि पाल के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों सफाईकर्मियों ने रारीकला में तैनात सफाईकर्मी राधेश्याम की मनबढ़ों द्वारा पिटाई किये जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने बताया कि शनिवार को राधेश्याम खड़ंजे की सफाई कर रहे थे। इसी बीच तीन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सफाईकर्मियों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दिया कि यदि मंगलवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो डीएम से मिलकर शिकायत करेंगे। इस मौके पर विनोद सक्सेना, अशोक यादव, राजपति गौतम, शिवराज यादव, अखिलेश नाविक, अमित सिंह, अशोक पासी, दयाशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें