बदलापुर/मछलीशहर। बदलापुर और मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुए अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बदलापुर क्षेत्र के बटाऊवीर बाजार के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भलुआही गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद यादव घायल हो गए। वह बाइक से घनश्यामपुर से बदलापुर की तरफ आ रहा था। बटाऊबीर चौराहे के पास पहुचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर मरी धाम पुलिया के निकट दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर के दौरान एक युवक घायल हो गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव निवासी गोविंद गुप्ता (38) पुत्र जोखू राम गुप्ता मिछलीशहर आया था। यहां से घर लौटते समय जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित मरी धाम पुलिया के निकट विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। गोविंद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।