फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रजीवी विस्फोट कांड के आतंकी आरोपी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। श्रमजीवी बम विस्फोट कांड मामले में सजायाफ्ता आतंकवादी रोनी के साथ ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन व विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को गुरुवार को जिला कारागार से कड़ी सुरक्षा में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत में पेश किया गया। मामले में बहस के लिए 22 सितंबर की तिथि नियत की गई।
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में 28 जुलाई 2005 की शाम करीब सवा पांच बजे हरपालगंज रेलवे स्टेशन के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बम विस्फोट हुआ था। धमाके में 14 यात्रियों की मौत हो गई थी और 62 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व में इसी मामले में आतंकवादी आलमगीर उर्फ रोनी व ओबैर्दुरहमान उर्फ बाबू भाई को कोर्ट द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है जिसकी अपील हाई कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें