फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने ताना असलहा .

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। बाइक सवार संदिग्ध बदमाशों का पीछा कर रही दो पहिया यूपी 100 पुलिस पर बदमाशों ने बुधवार की रात मनेछा बाजार के पास असलहा तान दिया। असलहा देख पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने गाड़ी मनेछा गांव की तरफ मोड़ दी। बाइक में लगे हूटर की आवाज सुनकर गांव के लोग घर से बाहर आ गए। लोगों के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों पुलिस के जवान सहमे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बदमाशों की ओर से असलहा तानने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

रात में करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि खेतासराय कस्बे के पुरानी बाजार से दो बाइक सवार बदमाश बाइक चोरी का प्रयास कर रहे थे। तभी शक होने पर दो पहिया यूपी 100 पुलिस पहुंच गई। बदमाश बाइक से भागने लगे तो शक होने पर पुलिस ने भी पीछा कर लिया। बदमाश गुरैनी की तरफ भाग रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार मनेछा बाजार में बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर असलहा तान दिया। रात में बाइक की रोशनी में बदमाशों के हाथ में असलहा देख पुलिस सहम गई। पुलिस की गाड़ी मनेछा गांव की ओर मुड़ गई। तेज रफ्तार में हूटर बजाते पुलिस की बाइक गांव में पहुंची तो गांव के लोग घर से बाहर निकल आए। यूपी 100 पुलिस की इस सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय थाने की पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस फ़ोर्स घटना स्थल पर पहुंची और नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि एक संदिग्ध बाइक सवार का यूपी 100 पुलिस ने किया था लेकिन बदमाशों द्वारा उन पर असलहा तानने जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें