फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के खलसहा गांव के पास बुधवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। हालांकि युवक की बांह को छीलते हुए गोली निकल गई। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी चंदन पांडेय और इसी गांव के प्रमोद यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन पर चंदन मकान बनवा रहे थे जिसपर प्रमोद ने दो दिन पहले आपत्ति जताई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों से कहासुनी हुई थी। प्रमोद यादव का साथी आरा गांव निवासी अभय यादव (25) बुधवार की रात जौनपुर से लौटकर घर आ रहा था। वह बाइक से खलसहा गांव के पास पहुंचा था तभी रास्ते में घात लगाए बैठे लोगों ने उसपर फायरिंग कर दी। प्रमोद यादव की तहरीर पर पुलिस ने चंदन पांडेय, विजय बहादुर यादव व बृजेश यादव के खिलाफ प्राण घातक हमले का केस दर्ज कर लिया है। संयोग रहा कि गोली अभय की बांह को छीलती हुई निकल गई। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें