फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के आरोपी की निशानदेही पर आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। पुलिस ने गुरुवार को खजुरन मोड़ के पास से रिमांड पर लिए गए लूट के आरोपी प्रिंस सिंह निवासी हीरापुर थाना सिकरारा की निशानदेही पर लूट का आभूषण बरामद कर लिया है। लूट की घटना 18 मार्च को हुई थी। सरायत्रिलोकी गांव में महराजगंज निवासी सराफा व्यवसायी दीपक सोनी से बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सहित हजारों का आभूषण लूट लिए थे। उसके थोड़ी ही देर बाद पूरालाल कस्बे में उन्हीं बदमाशों ने ग्राम ढेमा निवासी ओमप्रकाश सोनी से जेवरात और नकदी चार हजार रुपये लूट लिए थे। चारों लुटेरे जिला कारागार में निरुद्ध हैं। 25 हजार रुपये के इनामिया प्रिंस को प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें