फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव निवासी कृष्ण चंद्र यादव की पत्नी सविता यादव (21) की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत के मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के पिता विजय कुमार निवासी सिलोखरा थाना बहरिया इलाहाबाद ने कहा है कि बेटी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। दहेज की रकम पचास हजार रुपये नहीं दे सके तो बेटी की 29 जुलाई को हत्या कर दी गई। वह बीमारी की सूचना पर बेटी के घर आशापुर गांव पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पति कृष्ण चन्द्र ,जेठ दिनेश कुमार यादव, देवर अभिषेक व आशीष यादव , जेठानी सरिता देवी पत्नी दिनेश यादव व सास के बिरूद्ध दहेज हत्या का मुकदमा कायम कर सास व जेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें