फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाला गया दो लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख 22 हजार पांच सौ रुपये निकालने आरोरपी को हिरासत में लेकर रुपये बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के बीच सुलह समझौता करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कटका गांव निवासी कृष्ण देव का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने खाते से रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित के मुरादाबाद सीजीएम कोर्ट में नौकरी करता है। वह अपना एटीएम इसी इलाके के अपने एक साथी को रुपये निकालने के लिए दिया था। साथी ने रुपये निकाल कर उसे दिया लेकिन उसी दौरान एटीएम कार्ड बदल लिया। 16 जून से 14 जुलाई के बीच खासे से दो लाख 22 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिया। जब शिवशंकर आवश्यकता पडने पर एटीएम से पैसा निकालना चाहा तब पता चला की उसका कार्ड बदल गया है। शिकायत पर पुलिस ने उसके साथी को थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि एक बार शिवशंकर किसी व्यस्तता के कारण एटीएम नहीं जा सके तो उन्हें कार्ड दिया और रुपये निकलवाया था। उसी दौरान उसने कार्ड बदल कर अपने भाई को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें