डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलन डीह व हरिहरपुर गांव में धर्मांतरण की सूचना पर सोमवार को एसपी दिनेशपाल सिंह, एसडीएम केराकत और सीओ सिटी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे। हालांकि मौके पर बना पूजा पंडाल खाली पड़ा था। पता चला कि वहां सिर्फ रविवार और मंगलवार को पूजा होती है और पूजा के दौरान ही लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हिंदू संगठन के लोगों ने एसपी से शिकायत की थी कि केराकत इलाके में ईसाई मिशनरी के लोग सक्रिय हैं। उनका आरोप था कि खास तौर से दलित और पिछड़े समाज के लोगों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इसी शिकायत पर सभी अफसर गांव में पहुंचे थे। उन्होंने यहां के चर्चित धर्म परिवर्तन सभा स्थल का जायजा लिया। मौके पर लंबा चौड़ा पंडाल जरूर बना था पर वहां कोई मौजूद नहीं था।