बाजार स्थित चौराहे पर सोमवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। इसी दौरान एक सिटी बस जलालपुर चौराहे पर सवारी भरने के लिए खड़ी थी, जिसे पुलिस ने फटकार लगी। चेतावनी दी कि कोई भी वाहन चौराहे पर सवारी भरते दिखाई पड़ी तो गाड़ी का चलान कर दिया जाएगा। चारों वाहन स्टैंड संचालकों को निर्देश दिया कि वह चौराहे से 100 मीटर दूर ही खड़े कर सवारी को लोड करें व उतारें। उन्होंने कहा कि अगर कोई वाहन नहीं चौराहे पर सवारी भरते हुए तथा उतारते हुए दिखाई पड़ा तो वाहन को सीज किया जाएगा तथा मालिकों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने चौराहे की पटरी पर जितने लोग ठेला खोमचा लगाकर के अतिक्रमण किए हुए थे उनको उसे खाली कराया। दुकानदारों को चेतावनी दिया कि कोई भी दुकानदार सड़क पर पानी बहाएगा या गन्दा पानी फेकेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।