फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यात्री हुए जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। अलग-अलग ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो रेल यात्री शनिवार को जहरखुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में जीआरपी ने उपचार के लिए उनको राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया। बिहार प्रांत के औरंगाबाद के दुधार गांव निवासी परशुराम मिश्रा (50) शनिवार को किसान एक्सप्रेस ट्रेन से डेहरी जा रहे थे । उनको जहर खुरानों ने बेहोश कर नगदी सहित सारा सामान लूट लिया। दूसरी घटना शाहगंज बलिया पैसेंजर ट्रेन में एक 52 वर्षीय अज्ञात वृद्ध बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया, जहां हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें