फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर (जौनपुर)। बदलापुर कस्बे के चंदन शहीद मार्ग पर स्थित किरन पाली चिकित्सालय के समीप बुधवार को दो चेन स्नेचरों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सिगरामऊ थाना क्षेत्र के निदुरपुर गांव निवासी महेंद्र सरोज की पत्नी सुशीला अपनी भाभी की डिलवरी उक्त चिकित्सालय में करवाया है। वह हैंडपंप से पानी लेने जा रही थी। जैसे ही उसके पास पंहुची इसी बीच पीछे से पैदल पंहुचे दो युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर चंपत हो गये। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
दूकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख की चोरी
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुधियापुर गांव के तहसीलदार पटेल की सितमसराय बाजार में दवा की दूकान है। मंगलवार की रात दूकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख नकदी चोरों ने पार कर दिया। भोर में दूकान का शटर खुला देख आस पास के लोगों ने दूकान मालिक को सूचना दी । मौके पर पहुंचकर दूकान में देखा तो काउंटर खुला था और रुपये गायब थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज सितमसराय निशाद जमा खां मौके पर पहुंचे। लेकिन चोरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें