धर्मापुर(जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में मंगलवार की रात आई बारात में दारू के नशे में धुत कुछ बारातियों ने खाने के लिए मुर्गा नहीं मिला तो मारपीट कर ली। दूल्हे के पिता और टेंट हाउस संचालक समेत छह लोग घायल हो गए। मारपीट होते देख बाराती फरार हो गए। घरातियों ने पथराव कर नौ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पंचायत में सुलह समझौता हुआ और बुधवार को दिन में शादी की रस्म पूरी कराई गई और दूल्हन विदा होकर ससुराल गई।
राजभर बस्ती निवासी कंतलाल राजभर के यहां आजमगढ जनपद के लालगंज कोतवाली के सराय (नरसिंहपुर) पल्हना से बारात आयी थी। नशे मे धुत कुछ बारातियों ने टेंट सचालक से पूछा कि खाने मे मुर्गा बना है या नहीं। इसपर जब टेंट संचालक ने बताया कि मुर्गा नहीं बना है तो बारातियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे दूल्हे के पिता श्याम राजभर को भी पीट दिया। जिससे उनका सिर फट गया। जब घरातियों ने मारपीट कर रहे बारितयो को दौडाया तो वे भागते हुए पथराव कर दिए। जिससे बारात में आई गाडियों के शीशे टूट गए। नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दूल्हे के पिता श्याम राजभर, टेंट संचालक छोटेलाल चौरसिया सहित छह लोग घायल ोह गए। घटना के बाद रात में ही बाराती फरार हो गये। फिलहाल गांव के लोगो ने बीचबचाव कर मामले मे सुलह समझौता करवा कर बुधवार को दिन में शादी करवाई और दूल्हन विदा होकर ससुराल गई। क्षतिग्रस्त वाहनों के चालकों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।