फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन छीन रहे उचक्कों से भिड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब स्थित पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह चेन छीनने की कोशिश कर रहे उचक्कों से महिला भिड़ गई। छीनाझपटी में महिला के गले से सोने की चेन टूट गई लेकिन महिला की बहादुरी के आगे उचक्कों को चेन छोड़कर भागना पड़ा। ताखा गांव निवासी आशा कार्यकर्ता राजकुमारी देवी गुरुवार की सुबह चिरैया मोड़ पर आ रही थी। पुलिया के समीप सुनसान देखकर बाइक पर सवार दो उचक्कों ने चेन छीनने की कोशिश की। जिस पर महिला शोर मचाते हुए उचक्कों से भिड़ गई। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें