जौनपुर। पूर्ति निरीक्षक संजय यादव ने शनिवार को सरपतहां थाने में तहरीर दी है। जिसमें डेहरी ग्राम पंचायत के छह लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की अपील की है। पूर्ति निरीक्षक संजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मैं अपने हमराही पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार के साथ शुक्रवार को सुईथा कला ब्लाक के डेहरी ग्राम पंचायत में दिलशाद उचित दर विक्रेता की जांच करने पहुंचा। जांच के दौरान गांव निवासी सुनील यादव, अजय कुमार यादव, अखंड प्रताप यादव, सुबाष यादव, दीपचंद्र यादव, अभयराज द्वारा बार-आर व्यवधान डाला जा रहा था। जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम शाहगंज को सौंपने के लिए निकला तो उन्होंने मुझे रोककर बंधक बना लिया था।