फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर पिकअप पर भैंस लाद ले गए तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव निवासी होमगार्ड धर्मराज पाल की भैंस शुक्रवार की रात पशु तस्कर पिकअप में लाद ले गए। परिजनों ने हल्ला मचाया तो गोली मारने की धमकी देते हुए तस्कर भैंस लादकर गोधना की ओर फरार हो गए। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस को पास लकीर पीटने के अलावा कुछ नहीं था।
विज्ञापन

किशुनदासपुर गांव निवासी होमगार्ड धर्मराज पाल की भैंस घर के सामने बाहर ही बंधी थी। भोर में करीब साढ़े तीन बजे पिकअप से पहुंचे तस्कर उनकी भैस खूंटे से खोलकर पिकअप पर लादने लगे। पड़ोस के किसी की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर धर्मराज और उनके परिवार के लोग भी जाग गए। लोगों ने शोर मचाया तो तस्करों ने करीब आने पर गोली मारने की धमकी देते भैंस को लाद लिया और गोधना की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने यूपी 100 पर सूचना दी। काफी देर बाद पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट गई। उल्लेखनीय है कि मीरगंज इलाके में पशु तस्कर काफी दिनों से सक्रिय हैं। सैकड़ों लोगों के घर से भैंस चोरी हो चुकी है लेकिन किसी भी तस्कर को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। यहां तक कि तस्कर रात में घेराव करने पर पुलिस टीम पर भी हमला बोल चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस पशु तस्करों का नेटवर्क नहीं तोड़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें