फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी त्रिभुवन गुप्ता की पत्नी मीना (35) ने गुरुवार की शाम 6 बजे पारिवारिक कलह से तंग आकर घर के अंदर अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई गई है। मीना का परिवार मे किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे तंग आकर गुरुवार की शाम कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसने आग लगा लिया। आग लगते ही उसकी चीख पुकार सुन परिजनों में हड़कम्प मच गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़ कर मीना को बचाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन आनन फानन में उसे उपचार हेतु मुंगरा पीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें